Competishun Header
Study Material

CBSE Hindi Core Sample Paper Class 12 2026-27 with Solutions PDF: आरोह, वितान के उत्तर एवं अंक योजना

By Rohit Gupta Oct 07, 2026 6 min read
CBSE Hindi Core Sample Paper Class 12 2026-27 with Solutions
Official CBSE Sample Paper 2026-27 · Solved by Competishun

CBSE Hindi Core Sample Paper Class 12 2026-27 with Solutions PDF: आरोह, वितान के उत्तर एवं अंक योजना

All 12 questions solved with answers, explanations and the marking scheme for the CBSE Class 12 Hindi Core (302) sample paper 2026-27.

12Questions Solved
80Theory Marks
3 HrsDuration
302Subject Code
FreePDF Download

This page has the complete CBSE Hindi Core sample paper class 12 2026-27 with solutions. All 12 questions of the official Hindi Core (302) paper are solved below with the answer, explanation and marking scheme, and the full solutions are available as a free PDF.

हिंदी कोर में 40 अंक आरोह और वितान से आते हैं, और 22 अंक अभिव्यक्ति और माध्यम से। इसलिए पाठ का भाव, कवि का उद्देश्य और लेखन का सही प्रारूप, तीनों पर ध्यान देना ज़रूरी है। नीचे दिए गए उत्तर अंक योजना के अनुसार लिखे गए हैं।

Read the answers below or download the PDF for offline revision.

Quick answer: The cbse hindi core sample paper class 12 2026-27 solutions are available on this page as a free PDF, and every question is solved below with the marking scheme. The question paper itself is on our CBSE Class 12 sample paper 2026-27 page.
Free Download

Download Cbse hindi core sample paper class 12 Solutions PDF

cbse hindi core sample paper class 12 2026-27 solutions PDF first page

CBSE Class 12 Hindi Core Sample Paper 2026-27: Complete Solutions

  • All 12 questions solved, including internal choices
  • Step-wise marking scheme for every answer
  • Clear explanations in simple language
  • Free, no login, works on mobile
Download Solutions PDF Question Paper
Paper Pattern

Hindi Core Sample Paper Class 12 2026-27 Pattern

CBSE has stated that there is no change in the question paper design for the 2026-27 session, so this is the structure of your board paper.

SectionQuestionsQuestion TypesMarks
क: अपठित बोध1 और 2अपठित गद्यांश और काव्यांश18
ख: अभिव्यक्ति और माध्यम3 से 5रचनात्मक लेखन, पत्र, आलेख/फ़ीचर22
ग: आरोह और वितान6 से 12काव्यांश, गद्यांश, पाठ आधारित प्रश्न40
Total12Duration: 3 hours80

Official source: CBSE Academic, Sample Question Papers Class XII 2026-27.

How These Hindi Core Sample Paper Solutions Are Written

Each question below opens into a full solution with three parts.

Answer

The correct option or the complete written answer, as you should write it in the exam.

Explanation

Why the answer is correct, so you can solve similar questions.

Marking Scheme

Where each mark is given, so you know what the examiner looks for.

Best way to use this page: attempt the full paper first in 3 hours, then open each question and compare. Questions that use a diagram, graph or table show the figure in the PDF.

Hindi Core Sample Paper Solutions: खंड क: अपठित बोध (प्रश्न 1 और 2, 18 अंक)

Q110 अंकनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

पोषण सभी जीवधारियों सहित हम मनुष्यों की मूलभूत जैविक आवश्यकता होती है। जीवन की आरंभिक अवस्थाओं से शरीर और मस्तिष्क की वृद्धि, विकास तथा सक्रियता के लिए उचित आहार आवश्यक है। आहार का मुख्य स्रोत खाद्य पदार्थ होते हैं और इन खाद्य पदार्थों का उपयोग बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन और वितरण पर निर्भर रहता है, जो कि मानव आबादी के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को निर्धारित करता है। सेहतमंद आहार मनुष्य के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने और जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उचित पोषण शरीर को आवश्यक पोषक तत्व, विटामिन और खनिज प्रदान करता है, जो शारीरिक कार्यों का समर्थन करते हैं, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। शिशु जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक पोषण की दृष्टि से पर्याप्त आहारों तथा स्वस्थ जीवन शैली की संकल्पना की जाती है। इसी अहम उद्देश्य से भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर.) भारतीयों के लिए आहार संबंधी संदर्शिका (गाइडलाइन) की अनुशंसा करती है। स्वास्थ्य से जुड़े लाभ पाने के लिए आई.सी.एम.आर. की आहार संबंधी संदर्शिका का उपयोग सामान्य आबादी या विशिष्ट शरीर क्रिया या उच्च जोखिम वर्गों के लिए सीधे तौर पर किया जा सकता है। यह संदर्शिका कृ षि, स्वास्थ्य और पोषण पर कें द्रित भारत की राष्ट्रीय नीतियों में नियत लक्ष्यों को सामने रखती है। सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की दृष्टि से वर्तमान समय में लोगों के जीने के तरीकों में बदलाव आया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जीवन शैली में तेजी से परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पारंपरिक से आधुनिक खाद्य पदार्थों की ओर झुकाव, खाना पकाने की विधियों में बदलाव, प्रोसेस्ड और रेडी टू ईट खाद्य पदार्थों के बढ़ते चलन, पेय पदार्थों और फास्ट फू ड की मार्के टिंग ने आम जन के खाद्य पदार्थों के चयन तथा आहार संबंधी व्यवहार को प्रभावित किया है। अत्यधिक शर्क रा और नमक की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों की तरफ लोगों के झुकाव से हर उम्र में, खास तौर पर युवाओं और बच्चों में, स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर जोखिम बढ़ते जा रहे हैं। मोटापा और जीवन शैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ रही हैं। ऐसी परिस्थिति में आहार संबंधी संदर्शिका का महत्व बढ़ जाता है। साभार - ‘आविष्कार’ मासिक पत्रिका

I. उपर्युक्त गद्यांश किस विषय पर आधारित है? [1]

(A) पोषण पर (B) स्वास्थ्य पर (C) आहार पर (D) संदर्शिका पर

उत्तर

(A) पोषण पर गद्यांश का कें द्रीय विषय पोषण है; शेष बिंदु पोषण के संदर्भ में ही आए हैं।

II. निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित उत्तर चुनकर लिखिए : [1] कथन - बच्चों में स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर जोखिम बढ़ते जा रहे हैं। कारण - लोगों की जीवन शैली में परिवर्तन देखा जा रहा है।

(A) कथन सही है और कारण गलत है।

(B) कथन गलत है और कारण सही है।

(C) कथन और कारण दोनों सही हैं, किं तु कारण कथन की व्याख्या नहीं करता है।

(D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

उत्तर

(C) कथन और कारण दोनों सही हैं, किं तु कारण कथन की व्याख्या नहीं करता है। दोनों कथन सही हैं, परंतु अपना स्वतंत्र अर्थ दे रहे हैं; कारण कथन की व्याख्या नहीं करता।

III. सभी जीवों की मूलभूत आवश्यकता है - [1]

(A) आहार (B) विहार (C) पोषण (D) स्वास्थ्य

उत्तर

(A) आहार आहार से ही पोषण प्राप्त होता है, इसलिए वह जीवों की मूलभूत आवश्यकता है।

IV. आई.सी.एम.आर. ने संदर्शिका बनाने के बारे में क्यों सोचा होगा? [1]

उत्तर

• आहार एवं पोषण के स्रोत की जानकारी देने हेतु

V. भारतीयों के लिए आहार संबंधी संदर्शिका की आवश्यकता क्यों है? [2]

उत्तर

• पोषण का महत्व नहीं समझना

• सही भोजन का अच्छे स्वास्थ्य से संबंध है - इस प्रति जागरूकता का अभाव

• भोजन को केवल पेट भरने का साधन समझना

VI. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जीवन शैली में किस प्रकार के बदलाव देखे जा रहे हैं और उसका क्या प्रभाव पड़ रहा है? [2]

उत्तर

• आधुनिक खाद्य पदार्थों की ओर झुकाव

• खाना पकाने की विधियों में बदलाव

• प्रोसेस्ड एवं रेडी टू ईट खाद्य पदार्थों को अपनाना

• प्रभाव - हर उम्र में, विशेषकर युवाओं और बच्चों में, मोटापा तथा जीवन शैली से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का बढ़ना

VII. उचित पोषण किसे कहा गया है? [2]

उत्तर

• शरीर को आवश्यक पोषक तत्व, ऊर्जा, खनिज और विटामिन प्राप्त होना

• शारीरिक कार्यों का समर्थन तथा प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना आदि

अंक विभाजन I - 1 · II - 1 · III - 1 · IV - 1 · V - 2 · VI - 2 · VII - 2 (कुल 10 अंक)

Q28 अंकनिम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

क्या चाहती है दुनिया - समानता?

एक ऐसी धरती, जहाँ न कोई ऊँच-नीच का डर हो, न कोई तिरस्कार की दीवार। पर सोचो तो सही, प्रकृति ही समान नहीं, तो फिर मनुष्य कैसे पूरी तरह समान हो पाएगा?

पहाड़ ऊँचे हैं, नदियाँ गहरी हैं, पेड़ अलग-अलग ऊँ चाइयों में पनपते हैं, फूल भी किसी में कम सुगंध, किसी में अधिक। फिर भी प्रकृ ति में कोई द्वेष नहीं, कोई संघर्ष नहीं, क्योंकि वह विविधता को ही अपनी शक्ति मानती है। तो फिर मनुष्य क्यों भिन्नता को विभाजन समझ लेता है?

क्यों किसी की हैसियत, किसी का रंग, किसी की भाषा या जन्म-स्थान देखकर अपना दृष्टिकोण बदल लेता है?

समानता का अर्थ कभी यह नहीं था कि सब एक जैसे बन जाएँ। समानता का अर्थ है - हर व्यक्ति को एक-सा सम्मान मिले, एक-सा अवसर मिले, और एक-सी सुरक्षा का एहसास। हमें बदलनी होगी वह सोच जो पीढ़ियों से चलती आई है - कि श्रेष्ठ वही जो ऊँचे घर जन्मा, कि शक्तिशाली वही जो धनवान। हमें स्वीकारना होगा - कि सच्ची श्रेष्ठता विनम्रता और करुणा में बसती है। समानता की राह कठिन है, पर असंभव नहीं। इसके लिए चाहिए - न्यायपूर्ण व्यवस्था, शिक्षा में समभाव, और हृदय में दया का विस्तार। जब समाज यह समझ लेगा कि विविधता कोई बाधा नहीं, बल्कि प्रगति की नींव है - तब समानता कोई विचार नहीं, एक सत्य बन जाएगी। स्रोत : कविता ‘समानता’, कवि - अजय कु मार

I. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए : [1] समाज को समझने की जरूरत है कि - कथन-i : विविधता कोई बाधा नहीं है। कथन-ii : सच्ची श्रेष्ठता विनम्रता में होती है। कथन-iii : विविधता से ही प्रगति संभव है। कथन-iv : समानता की राह असंभव है। विकल्प :

(A) केवल कथन i सही है। (B) केवल कथन iv सही है।

(C) केवल कथन i, ii, iii सही हैं। (D) केवल कथन i, ii, iv सही हैं।

उत्तर

(C) केवल कथन i, ii, iii सही हैं। कविता के अनुसार समानता की राह कठिन है, असंभव नहीं; अतः कथन iv असंगत है।

II. प्रकृति अपनी शक्ति किसे मानती है? [1]

(A) समानता को (B) विविधता को (C) सुंदरता को (D) प्रगति को

उत्तर

(B) विविधता को कविता में स्पष्ट है - ‘क्योंकि वह विविधता को ही अपनी शक्ति मानती है।’

III. दुनिया को समानता पाने के लिए - [1]

(A) प्रकृति से सीखना होगा। (B) कर्मों में बदलाव लाना होगा।

(C) स्वभाव के अनुसार जीना होगा। (D) भेद-भाव मिटाना होगा।

उत्तर

(A) प्रकृति से सीखना होगा। प्रकृति असमान होकर भी द्वेष और संघर्ष से मुक्त है; वही दृष्टि मनुष्य को अपनानी है।

IV. कविता के आधार पर लिखिए कि दुनिया क्या चाहती है? [1]

उत्तर

• समानता

V. समानता की राह को आसान कैसे बनाया जा सकता है? [2]

उत्तर

• प्रकृति से सीखकर - विविधता की सुंदरता को अपनाकर

• द्वेष और संघर्ष से मुक्त रहकर

• न्यायपूर्ण व्यवस्था, शिक्षा में समभाव तथा हृदय में दया का विस्तार करके

VI. कविता हमें क्या संदेश देती है? [2]

उत्तर

• भिन्नता को विभाजन न समझना; दूसरों से तुलना न करना

• द्वेष और ईर्ष्या से मुक्त रहना

• विविधता को बाधा नहीं, प्रगति की नींव मानना

• सच्ची श्रेष्ठता विनम्रता और करुणा में देखना

अंक विभाजन I - 1 · II - 1 · III - 1 · IV - 1 · V - 2 · VI - 2 (कुल 8 अंक)

Hindi Core Sample Paper Solutions: खंड ख: अभिव्यक्ति और माध्यम (प्रश्न 3 से 5, 22 अंक)

Q36 अंकनिम्नलिखित अप्रत्याशित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

(i) एक दिन खेल के मैदान में

(ii) परीक्षा परिणाम का दिन

(iii) साथियों के साथ एक सुखद यात्रा

उत्तर किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में मौलिक एवं क्रमबद्ध रचनात्मक लेख अपेक्षित है - विषय के अनुरूप आरंभ, विचारों का सुसंगत विस्तार तथा प्रभावी समापन।

अंक विभाजन आरंभ - 1 · विषयवस्तु - 4 · भाषा - 1 (कुल 6 अंक)

Q44 × 2 = 8 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. रेडियो माध्यम की दो खूबियों और दो खामियों का उल्लेख कीजिए। [2]

उत्तर दो खूबियाँ -

• व्यापक पहुँच

• सस्ती उपलब्धता दो खामियाँ -

• दृश्य सामग्री का अभाव

• पुनः सुनने की असुविधा

II. पत्रकारीय लेखन से क्या अभिप्राय है? [2]

उत्तर

• समाचारों, सूचनाओं और विचारों को आम जनता तक पहुँचाना

• सत्यता, निष्पक्षता तथा स्पष्टता का निर्वाह

• सटीकता, संक्षिप्तता तथा वस्तुनिष्ठता पर ज़ोर

III. अखबार में संपादकीय लेख के बारे में आप क्या जानते हैं? [2]

उत्तर

• किसी ज्वलंत विषय पर समाचार-पत्र की अपनी राय - संपादक अथवा संपादक मंडल द्वारा लिखा जाता है

• इसमें लेखक का नाम नहीं दिया जाता, क्योंकि यह किसी व्यक्ति की नहीं, पूरे समाचार-पत्र की आवाज़ होती है

• संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित; निष्पक्ष, तर्क संगत तथा जनमत निर्माण करने वाला

IV. विशेष लेखन की भाषा शैली पर प्रकाश डालिए। [2]

उत्तर

• विषय के अनुसार भाषा शैली में बदलाव

• सरल, सुबोध, सटीक तथा प्रभावशाली भाषा

• विषय से जुड़ी तकनीकी शब्दावली का प्रयोग

• पाठकों के लिए बोधगम्य

V. बोलने से अधिक कठिन लिखना क्यों होता है? [2]

उत्तर

• बोलने में सहजता रहती है और वह वास्तविक समय में होता है

• लिखने में व्याकरण, संरचना, वर्तनी आदि का ध्यान रखना पड़ता है

• भावनाओं को शब्दों में बाँधना कठिन होता है

अंक विभाजन किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 2 अंक (कुल 8 अंक)

Q52 × 4 = 8 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. ‘भाषा ऐसी होनी चाहिए कि वह सभी को आसानी से समझ आ सके ’ - रेडियो और टेलीविज़न के आलोक में इस कथन को स्पष्ट कीजिए। [4]

उत्तर

• भाषा जनसंचार का प्रमुख आधार है

• जनता तक संदेश पहुँचाने के लिए प्रभावी भाषा का होना आवश्यक

• रेडियो पर देखने और दोहराने के अवसर नहीं होते, अतः भाषा का सरल, सहज तथा बोधगम्य होना आवश्यक

• टेलीविज़न की भाषा एक खास तरह की दृश्य भाषा है - आम बोलचाल से अलग

• शब्दों के साथ-साथ दृश्य तथा ध्वनि आदि का प्रयोग

• सरल, स्पष्ट, संक्षिप्त तथा प्रवाहपूर्ण भाषा

II. ‘फीचर लेखन का कोई निश्चित प्रारूप नहीं होता’ - कथन का विश्लेषण कीजिए। [4]

उत्तर

• समाचार लेखन से फीचर लेखन के उद्देश्य अलग होते हैं

• फीचर में किसी व्यक्ति, स्थान, विचार या घटना की गहराई से पड़ताल होती है

• समाचार केवल तथ्यों पर आधारित होता है

• फीचर में लेखक को अपनी राय, भावनाएँ तथा दृष्टिकोण रखने की स्वतंत्रता रहती है, जबकि समाचार में यह स्वतंत्रता नहीं होती

• फीचर में कथात्मक तथा आत्मनिष्ठ शैली के साथ चित्र तथा आँकड़े प्रयोग करने की स्वतंत्रता

III. स्तंभ लेखन भी विचारपरक लेखन का एक प्रमुख रूप है - कैसे? [4]

उत्तर

• स्तंभ लेखन विचारपरक लेखन का एक प्रकार है

• लेखक द्वारा किसी भी विषय पर व्यक्तिगत राय, विश्लेषण तथा दृष्टिकोण की प्रस्तुति

• तथ्यों को तर्क के साथ पाठकों के सामने रखना तथा उन्हें प्रभावित करना

• जानकारी के साथ-साथ जनमत निर्माण तथा विचार मंथन

अंक विभाजन किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 4 अंक (कुल 8 अंक)

Hindi Core Sample Paper Solutions: खंड ग: आरोह और वितान (प्रश्न 6 से 12, 40 अंक)

Q65 × 1 = 5 अंकनिम्नलिखित काव्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

कविता एक उड़ान है चिड़िया के बहाने कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने बाहर भीतर इस घर, उस घर कविता के पंख लगा उड़ने के माने चिड़िया क्या जाने?

कविता एक खिलना है फूलों के बहाने कविता का खिलना भला फूल क्या जाने! बाहर भीतर इस घर, उस घर बिना मुरझाए महकने के माने फूल क्या जाने?

I. कविता किसकी उड़ान है? [1]

(A) कवि की (B) पाठक की (C) शब्दों की (D) चिड़ियों की

उत्तर

(A) कवि की कविता कवि की कल्पना है और कल्पना की कोई सीमा नहीं होती।

II. कविता की उड़ान को चिड़िया क्यों नहीं जान सकती है? [1]

(A) चिड़िया कविता नहीं जानती (B) चिड़िया कल्पना नहीं कर सकती

(C) चिड़िया की उड़ान की सीमा निश्चित है (D) चिड़िया अनुभवहीन होती है

उत्तर

(C) चिड़िया की उड़ान की सीमा निश्चित है कल्पना की कोई सीमा नहीं होती, जबकि चिड़िया की उड़ान सीमित है।

III. कविता के लिए फूल क्या है? [1]

(A) एक वस्तु (B) एक विषय (C) एक प्रेरणा (D) एक आधार

उत्तर

(B) एक विषय कवि के लिए फूल कविता का एक विषय अथवा बहाना मात्र है।

IV. निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए : [1] कथन - कविता की उड़ान कवि की असीमित कल्पना है। कारण - किसी भी सांसारिक वस्तु पर कवि कविता लिख सकता है। विकल्प :

(A) कथन सही है, कारण गलत है। (B) कथन गलत है, कारण सही है।

(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किं तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

उत्तर

(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किं तु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है। कथन और कारण दोनों स्वतंत्र अर्थ रखते हैं, परस्पर संबद्ध नहीं हैं।

V. बिना मुरझाए महकने का गुण किसमें है? [1]

(A) चिड़ियों में (B) फूल में (C) कवि में (D) कविता में

उत्तर

(D) कविता में कविता कभी पुरानी नहीं होती और न ही कभी अपना अर्थ खोती है।

अंक विभाजन प्रत्येक सही विकल्प - 1 अंक; कोई आंशिक अंक नहीं (कुल 5 अंक)

Q72 × 3 = 6 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. ‘वर्तमान समाज संवेदनहीन होता जा रहा है’ - ‘कै मरे में बंद अपाहिज’ कविता के आधार पर कथन की समीक्षा कीजिए। [3]

उत्तर

• टीवी चैनलों को केवल मुनाफे से मतलब

• अपाहिज व्यक्ति से संवेदनहीन बर्ताव करना

• दुख को बेचने का प्रयास

• मनुष्य से अधिक टी.आर.पी. का महत्वपूर्ण हो जाना

II. उषा का जादू टूटने की प्रक्रिया को समझाकर लिखिए। [3]

उत्तर

• प्रातःकाल का आकाश नीला

• क्रमशः सूर्योदय तक आकाश के रंग का बदलना - शंख के समान सफ़े द, राख से लीपा हुआ चौका, स्लेट पर मानो किसी ने लाल खड़िया मल दी हो

• सूर्योदय की उपमा नीले जल में नहाती गोरे रंग की युवती की झिलमिलाती देह से

• सूर्योदय होते ही उषा का यह क्षणिक सौंदर्य समाप्त - यही जादू का टूटना है

III. ‘बादल राग’ कविता में बादल को क्रांति का प्रतीक कहने के पीछे के कारणों पर विचार व्यक्त कीजिए। [3]

उत्तर

• बादल वर्षा के माध्यम से धरती पर नया जीवन लाते हैं

• क्रांति से शोषितों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशहाली आती है

• बादलों की गर्जना से शोषकों का डरना - न्याय और समानता की ओर संकेत

• बादल दबे-कु चले लोगों की आशा हैं

अंक विभाजन किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 3 अंक (कुल 6 अंक)

Q82 × 2 = 4 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. ‘उन्मादों में अवसाद लिए फिरता हूँ’ - ‘आत्मपरिचय’ कविता के आधार पर कथन का भाव स्पष्ट कीजिए। [2]

उत्तर

• यौवन के उत्साह और मस्ती के पीछे कवि की गहरी उदासी, आंतरिक वेदना और निराशा

• बाहरी दुनिया की चकाचौंध में कवि के भीतर गहरा सूनापन एवं दुख

II. ‘जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास’ - ‘पतंग’ कविता के आधार पर पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। [2]

उत्तर

• बच्चे जन्म से ही कोमल और पवित्र होते हैं

• उनमें जीवन के प्रति निर्मल दृष्टिकोण तथा उत्साह रहता है

• पतंग उड़ाते समय कल्पना और कोमलता के साथ दुनिया को महसूस करना

III. फ़िराक़ गोरखपुरी की रुबाइयों में बच्चे को ‘चाँद का टुकड़ा’ कहकर क्यों संबोधित किया गया है? [2]

उत्तर

• माँ के लिए बच्चा अनमोल, सुंदर तथा आकर्षक है

• चाँद की तरह निर्मल, शांति तथा सुकू न देने वाला

• बच्चे में माँ को जीवन की पूर्णता दिखाई देती है

अंक विभाजन किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 2 अंक (कुल 4 अंक)

Q95 × 1 = 5 अंकनिम्नलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

बाज़ार में एक जादू है। वह जादू आँख की राह काम करता है। वह रूप का जादू है, पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर चलता है, वैसे ही इस जादू की मर्यादा है। जेब भरी हो और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। मन खाली है तो बाज़ार की अनेकानेक चीज़ों का निमंत्रण उस तक पहुँच जाएगा। कहीं उस वक्त जेब भरी हुई हो, तब तो फिर वह मन किसकी मानने वाला है। मालूम होता है यह भी लूँ, वह भी लूँ। सभी सामान आराम को बढ़ाने वाला मालूम होता है। पर यह सब जादू का असर है। जादू की सवारी उतरी कि पता चलता है कि फ़ैं सी चीज़ों की बहुतायत आराम में मदद नहीं देती, बल्कि खलल ही डालती है।

I. बाज़ार हमें अपनी ओर आकर्षित क्यों करता है? [1]

(A) आकर्षण के कारण (B) समर्पण के कारण (C) लालच के कारण (D) सुविधा के कारण

उत्तर

(A) आकर्षण के कारण बाज़ार में जाते ही सामान अपने रूप-जादू से मन को अपनी ओर खींच लेता है।

II. बाज़ार के जादू का असर सबसे अधिक किस पर होता है? [1]

(A) पैसे वालों पर (B) खाली मन वालों पर

(C) जादू का असर होने वालों पर (D) आराम की वस्तुएँ खोजने वालों पर

उत्तर

(B) खाली मन वालों पर मन से भरे हुए न होने पर सब कुछ खरीद लेने की इच्छा जाग उठती है।

III. निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार गलत कथन चुनकर लिखिए : [1]

(A) बाज़ार में एक जादू होता है। (B) खाली मन वालों पर असर अधिक होता है।

(C) फ़ैं सी चीज़ें आराम में खलल डालती हैं। (D) भरे मन वालों पर भी बाज़ार का जादू चलता है।

उत्तर

(D) भरे मन वालों पर भी बाज़ार का जादू चलता है। गद्यांश के अनुसार बाज़ार का जादू खाली मन पर चलता है, भरे मन पर नहीं।

IV. बाज़ार के जादू से मुक्ति तभी संभव है जब आप - [1]

(A) मन से भरे हों। (B) जेब से खाली हों। (C) मन से खाली हों। (D) जेब से भरे हों।

उत्तर

(A) मन से भरे हों। मन से भरे हुए व्यक्ति पर बाज़ार के रूप-जादू का असर नहीं होता।

V. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए : [1] कथन-i : सभी सामान जरूरी और आराम को बढ़ाने वाला लगता है। कथन-ii : जेब भरी होने पर मन नहीं मानता है। कथन-iii : बाज़ार से कोई बच नहीं सकता है। विकल्प :

(A) कथन (i) सही है। (B) कथन (i) और (ii) सही हैं।

(C) कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं। (D) कथन (ii) और (iii) सही हैं।

उत्तर

(B) कथन (i) और (ii) सही हैं। भरे मन वाला व्यक्ति बाज़ार के जादू से बच जाता है, अतः कथन iii गलत है।

अंक विभाजन प्रत्येक सही विकल्प - 1 अंक; कोई आंशिक अंक नहीं (कुल 5 अंक)

Q102 × 3 = 6 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. बाज़ार का जादू चढ़ने और उतरने से क्या अभिप्राय है? [3]

उत्तर

• चढ़ना - बाज़ार के आकर्षण में फँ सकर जरूरत न होने पर भी सामान खरीदते जाना

• उतरना - बाद में अहसास होना कि खरीदी हुई चीज़ें बेकार थीं

• वे चीज़ें आराम देने की जगह जीवन में खलल डालती हैं

II. जीजी ने इंदर सेना पर फें के गए पानी को सही क्यों ठहराया? [3]

उत्तर

• फें के गए पानी को जीजी त्याग मानती हैं

• त्याग से ही फल की प्राप्ति होती है

• जैसे किसान थोड़े बीज बोकर अधिक फसल उगाता है

• ठीक वैसे ही इंद्र देवता को पानी समर्पित कर वर्षा का जल प्राप्त किया जाता है

III. लेखक ने शिरीष को कालजयी संन्यासी की तरह क्यों माना है? [3]

उत्तर

• कठोर परिस्थितियों में भी उसकी जीवंतता बनी रहती है

• वह अविचल और निस्पृह रहता है

• काल पर विजय - आध्यात्मिक प्रतीक

• शिरीष का वृक्ष सहनशील, दृढ़ तथा अनासक्त है

अंक विभाजन किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 3 अंक (कुल 6 अंक)

Q112 × 2 = 4 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. भक्तिन के चरित्र की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2]

उत्तर

• स्वाभिमानी और संघर्षशील

• समर्पित सेवाभाव

II. पहलवान की ढोलक किस प्रकार रात्रि की विभीषिका को चुनौती देती थी? [2]

उत्तर

• ढोलक रात की भयावहता को ललकारती थी

• गाँववालों की नसों में संजीवनी शक्ति भरकर जीने की प्रेरणा देती थी

• लोग अपनी पीड़ा भूलकर मौत को भी खुशी से गले लगाते थे

III. शिरीष के फूल के माध्यम से लेखक ने क्या संदेश दिया है? [2]

उत्तर हजारीप्रसाद द्विवेदी ने संदेश दिया है -

• मनुष्य को कठिन और प्रतिकू ल परिस्थितियों में भी अविचल, धैर्यवान तथा संघर्षशील रहना चाहिए

• अपनी जीने की इच्छा को बनाए रखना चाहिए

अंक विभाजन किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 2 अंक (कुल 4 अंक)

Q122 × 5 = 10 अंकनिम्नलिखित प्रश्नों को पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 100 शब्दों में लिखिए :Tap to view answer and marking scheme

I. ‘पिता अपने बच्चे की तरक्की के साथ स्नेह और सहयोग भी चाहता है।’ - ‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी के आधार पर कथन की समीक्षा कीजिए। [5]

उत्तर मुक्त उत्तर - विद्यार्थियों की समझ तथा अभिव्यक्ति के साथ पाठ के उदाहरणों पर आधारित मूल्यांकन।

II. ‘जूझ’ कहानी का नायक जूझकर सफलता प्राप्त करता है। आपको नायक के संघर्ष से किस प्रकार की प्रेरणा मिलती है? विस्तार से लिखिए। [5]

उत्तर मुक्त उत्तर - विद्यार्थियों की समझ तथा अभिव्यक्ति के साथ पाठ के उदाहरणों पर आधारित मूल्यांकन।

III. आज के भीड़ भरे शहरों को मुअनजो-दड़ो की नगर योजना से सीखने की आवश्यकता है। उन तीन बातों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट कीजिए जिन्हें नगर नियोजन करने वाले पदाधिकारियों को सीखना चाहिए। [5]

उत्तर मुक्त उत्तर - निम्नलिखित बिंदुओं में से किन्हीं तीन के आधार पर :

• सुनियोजित नगर योजना

• जल निकासी एवं सीवेज प्रणाली

• नगर का सुनियोजित विभाजन

• पक्के मकान तथा उन्नत नागरिक सुविधाएँ

अंक विभाजन किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित - प्रत्येक 5 अंक (कुल 10 अंक)

From the Marking Scheme

Where Students Lose Marks in Class 12 Hindi Core

The marking scheme of the cbse hindi core sample paper class 12 shows clear patterns in where marks slip away.

  • पाठ का केंद्रीय भाव लिखें। आरोह के प्रश्नों में भाव और उदाहरण दोनों दें।
  • रचनात्मक लेखन का प्रारूप याद रखें। पत्र, आलेख और फ़ीचर के अलग अंक मिलते हैं।
  • शब्द सीमा का ध्यान रखें। अधिक लिखने से अंक नहीं बढ़ते।
  • Practise in 3 hours. Solve the paper first, then compare with these answers.
Keep Practising

Practise More With Competishun

Solving one sample paper is a start. Regular timed tests and quick concept revision are what turn practice into marks.

Test Series

Competishun Test Series

Check where you stand with timed, exam-style tests and detailed reports.

  • Board and competitive exam practice
  • All-India comparison
  • Question-wise analysis
View Test Series
Free on the App

Competishun App

Video lectures, notes and practice in one place, from senior faculty with 18 to 25 years' experience.

  • Concept videos you can replay
  • Practice after every topic
  • Works on any Android phone
Get the App

FAQs on Cbse hindi core sample paper class 12

You can download it free from this page. Tap Download Solutions PDF near the top to get all 12 solved questions with the marking scheme.
Yes. The questions are from the official CBSE Class 12 Hindi Core (302) sample paper for 2026-27, and the solutions are prepared by Competishun.
The paper has 12 questions for 80 marks, and the time allowed is 3 hours.
Yes. Every answer in the PDF shows the marking scheme, so you can see where each mark is given.
No. CBSE has stated that there is no change in the question paper design and assessment pattern for the 2026-27 session.
The question papers for all subjects are on our CBSE Class 12 sample paper 2026-27 page, linked on this page.

Explore Our Courses

Our Test Series

More From Our Blog

Showing 12 of 313 blogs